दुल्हन बन जाह्नवी कपूर ने जीता फैंस का दिल, वायरल वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
नई दिल्ली। 80 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की लड़ली जाह्नवी कपूर इन दिनों दुल्हन बनकर सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दुल्हन के रूप में दिख रही हैं। उन्होंने यह वीडियो शूट सूरज मुखी के फूलों के बीच कराया है।
View this post on Instagram
जाह्नवी का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खूब सूरती में लोग उनकी तुलना उनकी मां श्रीदेवी से करने लगे हैं। बता दें कि फिल्म धड़क से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों में एक्टिंग के जरिये लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वे अपने कॅरियर को लेकर बेहद गंभीर हैं।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर ने अपने इस नए वीडियो में पिंक कलर का ब्राइडल लहंगा पहना है। उसके साथ ऑफ शॉल्डर ब्लाउज और ग्रीन और व्हाइट कुंदन नेकलेस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। बता दें, जाह्नवी ने ये फोटोशूट ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए किया है।
बता दें कि जाह्नवी कपूर अंतिम बार फिल्म गुंजन सक्सेना में दिखाई दी थीं। इसमें उनके पिता की भूमिका पंकज त्रिपाठी ने निभाई। गुंजन सक्सेना फिल्म भारत की पहली महिला पायलट के जीवन पर बनी फिल्म थी।
(cvn24.com से सीधे जुड़िए और शेयर कीजिये खबर। अपनी खबर ई-मेल cvn24.media@gmail.com, WhatsApp के इस नंबर 98262 74657 पर या SMS कर सकते हैं।