फोटो शूट के दौरान पति की जगह रणवीर कपूर को निहारती कैमरे में कैद हुईं दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली। कहते हैं अंदर के प्यार को कितना भी छुपाओ, वो एक न एक दिन बाहर आ ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ दीपिका पादुकोण के साथ। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उनके साथ पति रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट और रणवीर कपूर नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि यह फोटो न्यू ईयर के दौरान रणथंबौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) की पार्टी का है। जहां ये कपल एजॉय करने के लिए गए थे। मीडिया के अनुरोध पर सभी कपल ने फोटो के लिए अपना एक साथ पोज दिया। इसी दौरान दीपिका पादुकोण की निगाहें पति रणवीर सिंह की जगह रणवीर कपूर पर टिक गईं। हालांकि रणवीर कपूर ने दीपिका की तरफ नहीं देखा। वे गंभीर आलिया भट्ट के साथ गंभीर मुद्रा में फोटो खिंचाते दिखे।
हाल ही में यह तस्वीर जब सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड की तो चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों का कहना था कि दीपिका पुराने प्यार को भुला नहीं पाई हैं। वहीं कुछ का कहना था कि शायद वे कनफ्यूज हैं दोनों को लेकर। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह फोटो काफी सुर्खिंयां बटोर रहा है। बता दें कि रणवीर कपूर दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड हैं। दोनों लिव इन में रह चुके हैं। फिलहाल रणवीर कपूर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबरें लगातार आ रही हैं।
(cvn24.com से सीधे जुड़िए और शेयर कीजिये खबर। अपनी खबर ई-मेल cvn24.media@gmail.com, WhatsApp के इस नंबर 98262 74657 पर या SMS कर सकते हैं।)