‘डर गया योगी’ हैशटेग सोशल मीडिया पर वायरल, बन रहे ट्रेंडिग मीम्स
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मंगलवार को एक दिन के लखनऊ दौरे पर गए तो यूपी में हंगामा मच गया। दिल्ली व उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के साथ अन्य कार्य पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के बहस करने दिन में पहुंचे मनीष सिसोदिया को गांधी भवन में इंतजार करना पड़ा।

योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ के बहस में शामिल न होने के बाद सिसोदिया वहां से लखनऊ में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने के लिए निकले तो उनका काफिला रायबरेली रोड पर उतरेटिया में रोक दिया गया। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर काफिला रोकने से सिसोदिया काफी नाराज भी दिखे। संजय गांधी पीजीआई से पहले पुलिस ने जब उनका काफिला रोका तो मनीष सिसोदिया ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर से इस बाबत वार्ता भी की। पुलिस कमिश्नर ने लखनऊ में उनके एक की कार्यक्रम की अनुमति लेने का हवाला दिया।
#DarrGayaYogi#CheatingbaazBJP
योगीG face the truth pic.twitter.com/mbniixIQJi— Partha Chakraborty (@aitcpartha) December 22, 2020
#DarrGayaYogi
After @msisodia accepted to hold a debate with Up’s Minister
The whole UP’s Minster : pic.twitter.com/KfO2S4cjgD— Anonymous🏹 (@Anoyaap) December 22, 2020
After @msisodia ji press conference
Yogi gang be like :-#DarrGayaYogi#DarrGayaYogi pic.twitter.com/tq8oZCOjvm— Rob.in🏹🚜 (@robinbharoy) December 22, 2020
Situation in UP something like this after #UPMeinBhiKejriwal @AamAadmiParty pic.twitter.com/Kpmc8Pe18H
— Narundar parody ( feku )🏹🚜 (@Sohelrana5252) December 22, 2020
*First BJP invited Delhi Edu Minister @msisodia to visit Govt Schools of U.P.
×Now stopped his convoy enroute to Lucknow Govt School, through Cops
××Why such reluctance to showcase a Govt School #DarrGayaYogipic.twitter.com/PnSOarZf9D— Aarti (@aartic02) December 22, 2020
#DarrGayaYogi
Yogi Ji after seeing this trend pic.twitter.com/CESRPJMkvp— Sanatani Warriors (@SanataniWarrio1) December 22, 2020
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को उतरेठिया में शहीद पथ के पास रोक लिया गया। उन्हें प्राइमरी स्कूल नहीं जाने दिया गया है। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से उन्होंने बात की तो उन्होंने कहा कि आगे जाने की कोई इजाजत नहीं है। करीब घंटे भर इंतजार करने के बाद वह वीवीआइपी गेस्ट हाउस वापस लौट आए हैं। आज रात वह लखनऊ में रुकेंगे।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह तो बेहद ही शर्मनाक है कि आज जब हम सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने जा रहे थे तो हमको रोका गया। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तो दमन पर उतर आई है। हमको यहां रोका जा रहा है, अगर सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली आएं तो वह किसी भी स्कूल, बिजली घर या फिर अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए स्वतंत्र हैं।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का मंगलवार को लखनऊ में योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ शिक्षा तथा अन्य सुविधा की उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली के स्तर की तुलना में बहस का कार्यक्रम था।
(वेब की दुनिया में घूम रही खबरों में से काम की खबर लाने और कुछ नया और तथ्यपूर्ण कंटेंट देने का एक छोटा सा प्रयास..लोकल से ग्लोबल…फीडबैक देने और हमसे जुड़ने के लिए वेब पता cvn24.media@gmail.com है।)