करनाल में किसान ओर पुलिस के बीच झड़प, आंसू गैस के साथ बरसाए डंडे
नई दिल्ली। जिसका डर का रविवार को वही हुआ। हरियाणा के करनाल में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच तगड़ी भिड़ंत हुई। किसानों का कसूर इतना था कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के किसान महापंचायत कार्यक्रम में काले झंडे दिखाए। पूरे बवाल के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
दरअसल करनाल में किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। इस कारण उन्होंने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। उनकी मांग की थी सीएम खट्टर किसान कानून को वापस कराने में उनकी सहायता करें। किसानों का प्रदर्शन स्थानीय पुलिस से न देखा गया। उन्होंने व्यवस्था बिगड़ने के डर से किसानों पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान भीड़ को तितर वितर करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग भी हुआ। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। सीएम जहां लैंड करने वाले थे, उसके हेलीपैड को नुकसान पहुंचाया गया।
बता दें कि कृषि कानून पर भाजपा और किसानों के बीच जंग जारी है। इसी दौरान कृषि कानूनों का फायदा बताने के लिए करनाल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम खट्टर आते उससे पहले ही किसान और पुलिस के बीच टकराव हो गया। भाजपा का इस मामले पर कहना है कि यह काम किसानों की आड़ में विपक्ष करा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
(cvn24.com से सीधे जुड़िए और शेयर कीजिये खबर। अपनी खबर ई-मेल cvn24.media@gmail.com, WhatsApp के इस नंबर 98262 74657 पर या SMS कर सकते हैं।)