दरिंदों ने गैंगरेप के बाद गरीब महिला के प्राईवेट पार्ट में डाला सरिया, हालत गंभीर
नई दिल्ली। झारखंड की तर्ज अब मध्यप्रदेश में भी अपराध होने लगे हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय सीधी का है। यहां से करीब 40 किलो मीटर की दूरी पर अमिलिया थाना क्षेत्र में कुछ दरिंदों ने एक महिला के साथ सामूहिक रेप कर उसके प्राईवेट पार्ट में लोहे के सरिये डाल दिए। महिला को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि पीड़ित महिला के पति की मौत चार साल पहले हो चुकी है। वो अपने दो बेटों के साथ झोपड़ी झौंपड़ी में रहती है। घर के खर्चे के लिए वह छोटी दुकान सी दुकान चलाती है। शनिवार रात को गांव के ही तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए। महिला ने बचाव में काफी शोर मचाया। लेकिन आसपास बस्ती ना होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।
पीड़िता को उसकी बहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया में ले गई। यहां पीड़िता की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला ठंड से कांप रही थी। उसकी हालत देखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने अपनी शॉल व जैकेट उसे पहनाकर रीवा रेफर करवाया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी लल्लू कोल, भाईलाल पटेल व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि दो दिन पूर्व ही झारखंड के चतरा गांव में तीन लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया था। इसके बाद मप्र में ऐसी हैवानियत सामने आई है।
(cvn24.com से सीधे जुड़िए और शेयर कीजिये खबर। अपनी खबर ई-मेल cvn24.media@gmail.com, WhatsApp के इस नंबर 98262 74657 पर या SMS कर सकते हैं।)